Uncategorized

नगड़ी के 72 स्कूली बच्चों की सीसीएल ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर की ओर से राजकीय मध्य विद्यालय, नगड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 72 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों ने बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के साथ उन्हें स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सीसीएल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है।

शिविर के सफल संचालन में डॉ. प्रीति तिग्गा, सीएमओ, सीएसआर एवं इंचार्ज, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह सहित पैरामेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीसीएल की ओर से कहा गया कि समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जनकल्याण के लिए इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *