NEET 2026 में 627 अंक लाकर स्नेहल झा ने बढ़ाया सिंदरी का मान, विधायक ने किया सम्मानित


सिंदरी : नीट 2026 की परीक्षा में 627 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल करने वाली शहरपुरा (4/42) निवासी स्नेहल झा को गुरुवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। स्नेहल, अरविंद झा और पूजा झा की पुत्री हैं। इस अवसर पर विधायक ने स्नेहल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत और लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। यह उपलब्धि सिंदरी के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, राजू पांडेय, रोहित महतो सहित नाना मुंशी झा, अरुण कुमार झा, शौर्य झा, विजय चौधरी, नीलम ठाकुर और विभाष ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *