मधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठन


कसमार (बोकारो): कसमार प्रखंड के मधुकरपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन को लेकर आयोजित बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख प्रतिनिधि कपिल कुमार रजक ने की। सर्वसम्मति से दीपक कुमार प्रजापति को अध्यक्ष एवं शबनम आरा को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय सचिव कुणाल किशोर और सहायक अध्यापक अनूप पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुई।


बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, परिसर की स्वच्छता और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


नवगठित समिति में उर्मिला मुर्मू, नीलकंठ प्रजापति, गंगाधर महतो, प्रकाश नायक, रमेश प्रजापति, बालगोविंद हेम्ब्रम, गीता देवी, रविन रविदास, ज्योति देवी, रेशमी कुमारी, गंगा देवी (एसटी) और सोनी देवी को सदस्य बनाया गया।
अध्यक्ष दीपक कुमार प्रजापति ने कहा कि समिति पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेगी। बैठक के अंत में सभी को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *