Uncategorized

अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अशोक नगर स्थित एक हाई-प्रोफाइल चोरी मामले का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य कथित आरोपी मो. इरफान उर्फ उजाले की पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले का मुख्य कथित आरोपी बिहार का रहने वाला मो. इरफान उर्फ उजाले है, जिस पर कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कथित रूप से सैटेलाइट की 3-डी इमेज की मदद से पॉश इलाकों के मकानों की रेकी कर चोरी की योजना बनाता था। पुलिस फरार मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *