BREAKING NEWS
वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशीवियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशी
Uncategorized

आधुनिक तकनीक के साथ बेकन फैक्ट्री को मिलेगा नया जीवन : शिल्पी नेहा तिर्की

September 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री के पुनर्जीवन में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों की जानकारी ली। हैदराबाद स्थित नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों और इंजीनियरों के साथ तकनीकी स्थिति, जरूरी सुधार और आधुनिक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बेकन फैक्ट्री सिर्फ पुराना औद्योगिक संस्थान नहीं, बल्कि झारखंड के कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण विरासत है। कूलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के बाद लंबे समय से बंद फैक्ट्री से किसानों और पशुपालकों की गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। सरकार का लक्ष्य केवल इसे फिर शुरू करना नहीं, बल्कि आधुनिक और दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ संस्थान के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मंजूरियां प्राप्त कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि फैक्ट्री की पुरानी मशीनरी और ऐतिहासिक वस्तुओं को भी संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना के दौर में कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए डेनमार्क भेजा गया था और परिसर में मौजूद पुरानी मर्सिडीज वैन उस समय की तकनीकी सोच की गवाही देती है।

उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के पुनर्जीवन से किसानों-पशुपालकों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

← एस‌आईआर पर विपक्ष के आरोपों को उप महापौर ने बताया भ्रामक पहली बार दिल्ली में दिखेगा उरांव संस्कृति का जलवा : अखिलेश →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।