Uncategorized

कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में हेल्थ कैंप आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को क्यूरेस्टा हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने शिक्षकों और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रारंभिक जीवन रक्षा (बीएलएस) और हृदयाघात की स्थिति में दिए जाने वाले सीपीआर का प्रशिक्षण दिया।

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ऋतुराज ने सीपीआर की जानकारी दी, जबकि टीम सदस्य मंगल करमाली ने डमी पर इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया। शिविर में एपिलेप्सी, मधुमेह में अचानक शुगर कम होने की स्थिति, संतुलित आहार, जंक फूड के दुष्प्रभाव, पेट दर्द, सिरदर्द और माइग्रेन के कारण व बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र, शैक्षणिक सलाहकार टी.पी. झा, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक ने किया, जबकि संचालन अनुराधा चटर्जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *