Uncategorized

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। विशेष प्रार्थना सभा की शुरुआत विद्यालय के क्वायर ग्रुप की भक्तिमय प्रस्तुति से हुई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ के रथ का पारंपरिक रूप से खींचकर प्रतीकात्मक रथयात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने भक्तिमय नृत्य, रथयात्रा के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर भाषण तथा प्री-प्राइमरी के बच्चों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों को रथयात्रा के संदेश—प्रेम, समानता, करुणा, समरसता और सह-अस्तित्व—को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहकर जिम्मेदार, अनुशासित एवं आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *