सेंट जेवियर्स स्कूल के जन्मदिवस पर फुटबॉल मैच, पूर्व छात्र दिखाएंगे दम

बोकारो (ख़बर आजतक) : सेंट जेवियर्स स्कूल के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार 18 जुलाई को फुटबॉल प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बोक्सा के सचिव साजन कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फुटबॉल मैच प्रमुख आकर्षण होगा।


यह मैच सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउंड में खेला जाएगा, जिसमें स्कूल के अलग-अलग बैच के पूर्व छात्र भाग लेंगे। मुकाबला शाम 4 बजे से शुरू होगा और 30-30 मिनट के दो हाफ में खेला जाएगा। टीम में तुषार सिंह (2014), डॉ सुजीत दास (1987, कप्तान), शुभंकर शर्मा (2013), अब्दुल खालिक (2014), सम्राट (2014), रविंदर मंड (1994), परमवीर मंड (2019), जुगराज मंड (2021), आलोकप्रीत सिंह (2021), परता दीप घोष (1993), असीम फरहान (2014), जॉय अंकित मिंज (2020), सकलैन हाशमी (2020) सहित कई खिलाड़ी शामिल होंगे।
आयोजकों ने सभी पूर्व छात्रों से अपील की है कि वे दर्शक के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *