कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट का 7वां स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर आयोजि

धनबाद : धनबाद स्थित माडा क्लब प्रांगण में कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त को पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, रक्त जांच एवं रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर लाभ उठाया।ट्रस्ट के महासचिव अनुज सिन्हा और अंकेक्षक अभिषेक सिन्हा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

वहीं नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन संस्थापक प्रकाश सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने किया। इस दौरान ट्रस्ट की स्मारिका ‘प्रतिध्वनि’ का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों सहित स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। मंच संचालन रंजन श्रीवास्तव और दुर्गेश सिन्हा ने किया। शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों के प्रति ट्रस्ट ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *