लायंस क्लब ऑफ रांची की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची के 67वें पदस्थापन समारोह में सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। पूर्व जिलापाल पीएमजेएफ राहुल वर्मा ने डॉ. पूनम सखुजा के नेतृत्व वाली टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि जिलापाल शुभ्रा मजुमदार ने नई टीम को सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं, जबकि स्वामी परिपूर्णानंद जी ने मानवता की सेवा का संदेश दिया। समारोह में क्लब की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. पूनम सखुजा अध्यक्ष, मनीष गरोड़िया, प्रदीप कुमार व बी.के. श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, मंजू तिवारी सचिव तथा रजनी मोर कोषाध्यक्ष बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *