मानगो में नाला सफाई में लापरवाही का आरोप, जदयू ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर: विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यू) और जनसुविधा समिति के प्रतिनिधियों ने रविवार को मानगो क्षेत्र के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरोप लगाया गया कि वर्षा पूर्व जारी निविदाओं के बावजूद अधिकांश नालों की सफाई शुरू नहीं हुई है।

कालिका नगर और कुटकुट डुंगरी समेत कई क्षेत्रों में अधूरे कार्य, जलजमाव और आवागमन में बाधा की शिकायतें सामने आईं। स्थानीय लोगों ने कहा कि आश्वासनों के बावजूद न तो सफाई हुई और न ही मरम्मत का काम पूरा किया गया। जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम में नाला सफाई के कई कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास योजनाओं और सफाई कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा अधूरे कार्यों की जानकारी जनता के सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *