Uncategorized

घोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घोषणाओं के बजाय मरीजों को जमीन पर बेहतर सुविधाएं चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े सरकारी अस्पतालों तक मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बरनवाल ने देवरी में कीचड़ भरे रास्ते के कारण एंबुलेंस के मरीज तक नहीं पहुंच पाने और ग्रामीणों द्वारा खटिया पर मरीज को मुख्य सड़क तक ले जाने की घटना का हवाला दिया। उन्होंने 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। जुलाई में राज्य में 108 सेवा को लेकर शिकायतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों को इसके संचालन की जिम्मेदारी देने की घोषणा की थी।

भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने रिम्स की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। जुलाई में हाईकोर्ट ने नियुक्तियों, चिकित्सा उपकरणों की खरीद और जर्जर भवनों की मरम्मत में देरी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने एंबुलेंस, दवाओं और स्वास्थ्य विभाग की खरीद प्रक्रिया का सार्वजनिक ऑडिट कराने तथा अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *