
होचर: कांके स्थित चिरंजीवी कांसेप्ट स्कूल में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिम्स के डॉ. उमेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, अभिभावक, नवोदय विद्यालय और चिरंजीवी कांसेप्ट स्कूल के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. माया कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवीय संवेदना का प्रतीक है। यह धर्म, कर्तव्य और मानव सेवा का माध्यम है। उन्होंने लोगों से भय छोड़कर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने में मदद मिलती है। विद्यालय शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दे रहा है।
शिविर को सफल बनाने में रिम्स के सहयोगियों बिल्टू पासवान, दीपक चौधरी, सुमन कुमारी, वीणा कुमारी, नंद किशोर और मिथिलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर उपनिदेशक एसके सिन्हा, प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी, एलआरके शाहदेव, आनंद कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।



