Uncategorized

जेपीएससी मामले में कांग्रेस पर बरसे रघुवर दास, सीबीआई जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस और झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस में नैतिकता बची है तो उसे छात्रों के हित में झारखंड सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से जेपीएससी मामले पर चुप्पी तोड़ने और राज्य के युवाओं से माफी मांगने की मांग की।

रघुवर दास ने 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा सहित पूर्व की सभी भर्ती और परीक्षा गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को परीक्षा संबंधी जिम्मेदारी देना गंभीर मामला है। साथ ही उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की दौड़ में जान गंवाने वाले 19 अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *