Uncategorized

ट्रेजरी घोटाले की जांच में देरी का भाजपा ने लगाया आरोप

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने ट्रेजरी घोटाले की जांच को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल ऑडिट के लिए अकाउंटेंट जनरल (एजी) द्वारा मांगे गए दस्तावेज राज्य सरकार ने अब तक उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे ऑडिट शुरू नहीं हो पाया है।

प्रतुल शाह देव ने दावा किया कि जांच के लिए गठित एसआईटी की कार्रवाई भी बेहद धीमी है। उनके अनुसार दो महीने में एसआईटी केवल बोकारो जिले का दौरा कर पाई है और अब तक कोई रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी गई है। उन्होंने सरकार से जांच की समय-सीमा तय करने और प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। साथ ही कहा कि आवश्यकता होने पर मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंप दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *