तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए पिंकी देवी की पहल, BCCL टीम ने किया निरीक्षण

बलियापुर/धनबाद: जल संकट से जूझ रहे सुरूँगा पंचायत समेत बलियापुर प्रखंड के कई गांवों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने बड़ी पहल की है। उन्होंने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के लोदना क्षेत्र संख्या-X के महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर CSR के तहत छह प्रमुख तालाबों के जीर्णोद्धार की मांग की।


आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए BCCL की विशेष टीम ने चिन्हित स्थलों का दौरा कर तकनीकी निरीक्षण किया। प्रमुख ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण तालाब व चापानल सूख चुके हैं, जिससे ग्रामीणों और पशु-पक्षियों के सामने पानी का संकट गहरा गया है।


निरीक्षण के दौरान पिंकी देवी ने BCCL प्रबंधन से अपील की कि जनहित को देखते हुए योजनाओं को शीघ्र मंजूरी देकर कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *