Uncategorized

दो वर्षों के कार्यकाल पर राज्यपाल ने गिनाईं प्राथमिकताएं, पुस्तक का विमोचन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्यपाल के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस दौरान शिक्षा, युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए झारखंड को उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में राज्य की अहम भूमिका बताई। कार्यक्रम में उनके दो वर्षों के कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘संवाद से विश्वास’ का विमोचन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *