Uncategorized

नीट पेपर लीक पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नीट पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य और मेहनत पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। रांची में गोल इंस्टीट्यूट के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए वर्षों तक संघर्ष करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों को तोड़ देती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग भी की।

कार्यक्रम में डॉ. अंसारी ने नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए गोल इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान के हजारों विद्यार्थी देश-विदेश में चिकित्सक बनकर सेवा दे रहे हैं। विद्यार्थियों से अनुशासन, लक्ष्य और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान अभिभावकों ने भी पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व पीजी सीटें बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *