Uncategorized

यूनियन बैंक ने जेवीएम श्यामली के नीट-2026 सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की श्यामली शाखा ने गुरुवार को जवाहर विद्या मन्दिर (जेवीएम) श्यामली में आयोजित सम्मान समारोह में नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में क्षेत्रीय एश्योरेंस प्रमुख नीरज कुमार कंधवे, शाखा प्रबंधक एशलीन कौर, बीआरएम रॉबिन इग्नेशियस लकड़ा सहित बैंक के अधिकारी और विद्यालय के प्राचार्य बी.एन. झा, उप-प्राचार्य अनुपमा श्रीवास्तव, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार और विशेष उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्राचार्य बी.एन. झा ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यूनियन बैंक की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और उनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *