Uncategorized

लोकायुक्त से आईएफएस अधिकारी राजीव लोचन बख्शी के खिलाफ जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकायुक्त को परिवाद सौंपकर वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी राजीव लोचन बख्शी पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एसीबी और राज्यपाल को पत्र लिखकर मामले की जांच का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि महालेखाकार (एजी) की ऑडिट रिपोर्ट में फर्जी मस्टर रोल के जरिए भुगतान, वन भूमि के अपयोजन में अनियमितता, कैंपा मद की करोड़ों रुपये की राशि का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं करने तथा सामग्री खरीद में कथित गड़बड़ी जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने इन मामलों में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) से फॉरेंसिक ऑडिट कराने और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *