
बेतला: पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नव विकसित किला घास के मैदान के फील्ड निरीक्षण के दौरान 30 हाथियों का झुंड अपने शावकों के साथ नजर आया। इस दौरान पीटीआर के उप निदेशक के शिविर कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के साथ “अबुआ तोरंग, अबुआ अयो” (हमारा जंगल, हमारी माँ) अभियान के तहत अखरा घास के मैदान में फलदार पौधा लगाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को जंगलों के संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें भविष्य का प्रकृति प्रहरी बताया गया।
निरीक्षण के दौरान झारखंड का अपनी तरह का पहला “ट्री ट्रैकर ऐप” भी लॉन्च किया गया। यह आधुनिक तकनीक आधारित ऐप वृक्षों के स्वास्थ्य और कार्बन कैप्चर से संबंधित आंकड़ों की निगरानी करेगा। साथ ही आम लोगों को वृक्ष संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण अभियान से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Leave a Reply