
रांची। विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से द ब्लैक बोर्ड की ओर से टेस्ट सीरीज 2026-27 का आयोजन किया गया। रविवार को पुरुलिया रोड स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित टेस्ट में करीब 1100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा डंगराटोली चौक स्थित टीवीएस शोरूम के ऊपर और कुम्हार टोली स्थित पुराने सूर्या क्लिनिक भवन में आयोजित की गई।

टेस्ट सीरीज के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसी परिस्थितियों में प्रश्न हल करने, समय प्रबंधन का अभ्यास करने और अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर मिला। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों की पहचान कर उनमें सुधार करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के अनुसार नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बेहतर प्रदर्शन की क्षमता विकसित होती है। द ब्लैक बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और बेहतर परिणाम के लिए नियमित अभ्यास एवं परीक्षा-केंद्रित मार्गदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।
