Uncategorized

पेपर लीक मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं की जीत: दीपिका पांडेय सिंह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की, लेकिन देशभर के छात्र-युवाओं की एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब युवा आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर थे, तब सरकार मामले को नकारने में लगी रही। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों को कभी दमन से नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने आंदोलन में शामिल युवाओं के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए संघर्ष किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने इस आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इसे तानाशाही के खिलाफ एक अहम जीत बताते हुए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *