Uncategorized

‘प्ले फॉर नेपाल’ में सुदेश महतो होंगे विशिष्ट अतिथि, फुटबॉल से झारखंड की भागीदारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिलीगुड़ी/ रांची: झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रविवार को सुकना में आयोजित ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कंचनजंघा टूरिज्म फेस्टिवल-2026 के तहत मुकाबला 27 सितंबर को दोपहर दो बजे सुकना ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और पद्मश्री सम्मानित बाइचुंग भूटिया भी आयोजन में मौजूद रहेंगे।

नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए आयोजित इस मैच से प्राप्त पूरी राशि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में देने की पहल की गई है। आयोजकों के अनुसार, फुटबॉल जरिए प्रभावित लोगों के प्रति सहयोग और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। फेस्टिवल में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की भागीदारी है। इस वर्ष इसकी थीम ‘कल्चर कनेक्ट्स पीपल’ रखी गई है। सुदेश महतो की मौजूदगी से आयोजन में झारखंड की भागीदारी दर्ज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *