बरसात में मलेरिया समेत संक्रामक रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लगातार बारिश के बीच मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, टाइफाइड और अन्य मौसमी संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रांची, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जनों को मलेरिया नियंत्रण अभियान युद्धस्तर पर चलाने तथा समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रांची व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को फॉगिंग, इंडोर रेजिडुअल स्प्रे (आईआरएस), एंटी-लार्वा गतिविधियां, घर-घर सर्वे तथा मेडिकल टीमों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया से एक भी मौत स्वीकार्य नहीं है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पतालों में दवाओं, जांच किट, ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *