Uncategorized

बीएसएल में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता पर संवाद, सतर्कता विभाग ने अधिकारियों को किया जागरूक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग की ओर से आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 एवं तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत सोमवार को प्रोजेक्ट डिवीजन के टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट कमर्शियल), टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सतर्कता विभाग के अधिकारी समेत 16 प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। सतर्कता विभाग के उप महाप्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ टेंडर दस्तावेजों में संभावित अस्पष्टताओं की पहचान व निराकरण, कार्य एवं दायित्वों की स्पष्टता, निर्णय प्रक्रिया में जवाबदेही तथा टेंडरिंग कमेटियों की भूमिका पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रक्रियागत जोखिमों की समय रहते पहचान, निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना रहा। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के अनुरूप यह पहल बीएसएल में नैतिक एवं पारदर्शी कार्य-संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *