BREAKING NEWS
बोकारो में आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के उद्यान की होगी स्थापना, आयुष विभाग ने शुरू की पहलडोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, सम्मान की मांगएमिटी यूनिवर्सिटी और एफजेसीसीआई के बीच एमओयू, स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावारांची विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों को मंजूरीझारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को एसीपी-एम‌एसीपी का लाभ नहीं मिलेगाराजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागों को उपायुक्त के सख्त निर्देशबोकारो में आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के उद्यान की होगी स्थापना, आयुष विभाग ने शुरू की पहलडोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, सम्मान की मांगएमिटी यूनिवर्सिटी और एफजेसीसीआई के बीच एमओयू, स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावारांची विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों को मंजूरीझारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को एसीपी-एम‌एसीपी का लाभ नहीं मिलेगाराजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागों को उपायुक्त के सख्त निर्देश
Uncategorized

बोकारो में आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के उद्यान की होगी स्थापना, आयुष विभाग ने शुरू की पहल

July 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : झारखंड सरकार के पंचकर्म प्रशिक्षण सह सेवा केंद्र, बोकारो के नवनिर्मित बाउंड्री परिसर में आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों के उद्यान की स्थापना को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस पहल का उद्देश्य आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजन में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशक शशि प्रकाश झा के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। उनका उद्देश्य देश के प्रत्येक राज्य एवं प्रत्येक जिले में औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध उद्यान विकसित कर आयुर्वेद के संरक्षण और संवर्धन को नई दिशा देना है।
बैठक में आयुष विभाग के डॉ. विक्रम तथा स्वदेशी जागरण मंच के कृषि प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रमुख अंजनी कुमार सिन्हा ने पंचकर्म प्रशिक्षण सह सेवा केंद्र के बाउंड्री परिसर के अंदर उपलब्ध भूमि पर विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह उद्यान आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


बैठक में स्वदेशी कृषि प्रकोष्ठ, बोकारो के प्रमुख मनीष कुमार श्रीवास्तव, आकाश पांडे, वेद प्रकाश सिंह, पर्यावरण संरक्षक गतिविधि, बोकारो के प्रमुख राजेंद्र तिवारी, दिव्यार्थी प्रमुख आरती सिन्हा तथा सहयोगी सरिता श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आरती सिन्हा ने झाड़ीदार औषधीय पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रस्तावित उद्यान केवल औषधीय पौधों के संरक्षण का केंद्र ही नहीं होगा, बल्कि आमजन में आयुर्वेद, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम भी बनेगा।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया और इसे बोकारो में आयुर्वेद एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

← डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, सम्मान की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।