
रांची: श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात को लेकर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर समिति एवं समाजसेवियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मंदिर की गरिमा और परिसर की व्यवस्था को लेकर कई निर्णय लिए गए।
नगर निगम ने मन्दिर परिसर में पूजा एवं धार्मिक गतिविधियों के अलावा किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि पर रोक लगाने का निर्देश दिया। मंदिर के सामने वाहनों के पड़ाव पर भी रोक रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डेली मार्केट के समीप टैक्सी स्टैंड में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में लगे विज्ञापन पट्ट को हटाने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम के अनुसार, इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मंदिर की धार्मिक गरिमा बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
Leave a Reply