
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (30 जून 2026 तक) के वित्तीय नतीजों में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 8.05 प्रतिशत बढ़कर ₹656 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹607 करोड़ था। वहीं, कुल कारोबार 15.53 प्रतिशत बढ़कर ₹6.05 लाख करोड़, कुल जमा 11.28 प्रतिशत बढ़कर ₹3.32 लाख करोड़ और सकल अग्रिम 21.18 प्रतिशत बढ़कर ₹2.73 लाख करोड़ हो गया।
बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। ग्रॉस एनपीए घटकर 2.08 प्रतिशत और नेट एनपीए 0.25 प्रतिशत रह गया। प्रति कर्मचारी कारोबार बढ़कर ₹28.47 करोड़ तथा प्रति शाखा कारोबार ₹176.77 करोड़ हो गया। 30 जून 2026 तक यूको बैंक के देश-विदेश में 3,424 शाखा एवं कार्यालय, 2,610 एटीएम और 11,108 बीसी पॉइंट्स सहित कुल 17,040 ग्राहक सेवा केंद्र संचालित हैं, जिनमें 61 प्रतिशत शाखाएं ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं।
Leave a Reply