रंगों में उभरा विकसित भारत का सपना, विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पनाशीलता

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘विकसित भारत@2047’ पर आधारित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से भारत की कल्पनाओं और सपनों को कैनवास पर उकेरा।

प्रतियोगिता का मार्गदर्शन राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या मनीषा शर्मा और अतिथियों ने कैनवास पर रंग भरकर किया।

प्रतिभागियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा, नवाचार, सतत विकास और समावेशी विकास विषयों को चित्रों में प्रस्तुत किया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि बच्चों को भारत की कल्पना का अवसर देना रचनात्मकता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है। उन्होंने आभार जताया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *