Uncategorized

रांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत तैयारी तेज, RTI व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


रांची : रांची विश्वविद्यालय में 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर सितंबर 2026 तक समारोह के आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में समयबद्ध तैयारी और मितव्ययिता के साथ सफल आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया।


इसी दिन राज्य सूचना आयुक्त डॉ. तनुज खत्री की अध्यक्षता में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों को सात दिनों के भीतर अपनी वेबसाइट पर अलग RTI टैब बनाने, लोक सूचना पदाधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 30 दिनों के भीतर सभी आवेदनों के निस्तारण, रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और RTI जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर बल दिया गया। बैठक में विश्वविद्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *