
चास (बोकारो)। झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिजनेस एंटरप्राइजेज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी कुन्दन उपाध्याय का गुरुवार को दीर्घ बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से जिले के औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

गुरु गोविन्द सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस, कांड्रा की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि उपाध्याय का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी स्मृतियां सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
उपाध्याय ईडीपी व लीन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े कई कार्यक्रमों के सफल आयोजक रहे। उन्होंने बोकारो जिले में एमएसएमई उद्यमियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सोसायटी सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया। वहीं निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार सहित सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Leave a Reply