
बलियापुर/तिसरा: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के आमटाल पंचायत अंतर्गत कुईयॉ बस्ती में जले हुए ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बस्ती का 200 KVA ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।

समस्या की सूचना मिलते ही विधायक चंद्रदेव महतो ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक्शन मोड में काम किया और मात्र 24 घंटे के भीतर TRW से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। उनके निर्देश पर प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता ने विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित की।

रविवार को समाजसेवी रमेश महतो, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के सहयोग से नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। ग्रामीणों ने विधायक और उनकी टीम का आभार जताते हुए कहा कि अब क्षेत्र में काम तेजी से हो रहा है।
Leave a Reply