
रांची: पटना प्रवास के दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके पटना स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।
मुलाकात में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति समेत बिहार में विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने बिहार के विकास मॉडल, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और विभिन्न जनसरोकार के विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अमर बाउरी का यह पटना दौरा भाजपा के दो पड़ोसी राज्यों के नेताओं के बीच संवाद के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Leave a Reply