अमलाबाद में ओएनजीसी का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, हजारों ग्रामीण लाभान्वित

बोकारो : ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो द्वारा सीएसआर के तहत अमलाबाद पंचायत सचिवालय में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अनुग्रह दृष्टिदान, दिल्ली और अग्रवाल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर, बोकारो के सहयोग से हुआ। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को आंखों की जांच, उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा बीपी व शुगर जांच के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।


शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नेत्र, बीपी और शुगर की जांच कराई। जरूरतमंदों को दवा, चश्मा उपलब्ध कराया गया और मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया। इस दौरान अमलाबाद थाना प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार और चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित राय ने शिविर का निरीक्षण कर ओएनजीसी की सराहना की।
बाद में थाना प्रभारी ने अधिकारियों के साथ सीएसआर परियोजनाओं का निरीक्षण कर शिक्षा व स्वच्छता के कार्यों को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *