Uncategorized

आईआईएम रांची की पहली हिंदी गृह पत्रिका ‘वाणी’ का विमोचन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आईआईएम रांची में राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन हुआ। समारोह में डेलॉइट के कार्यकारी निदेशक एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के पौत्र ऋत्विक उदयन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संस्थान की पहली हिंदी गृह पत्रिका ‘आईआईएम रांची वाणी’ का विमोचन किया।

पत्रिका में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और शिक्षकेतर कर्मियों की 65 से अधिक रचनाएं, कविताएं, यात्रा संस्मरण और निबंध संकलित हैं।

साहित्यिक संध्या में विद्यार्थियों के ड्रामेबाज क्लब ने ‘अंतराल’ और ‘दो तरफा’ नाटकों का मंचन किया। इनमें पारिवारिक संबंधों, मानवीय जिम्मेदारियों और व्यक्ति के आंतरिक द्वंद्व को दर्शाया गया।

लीडरशिप टॉक में ऋत्विक उदयन ने ‘रश्मिरथी’ का पाठ करते हुए साहित्य और प्रबंधन के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभा की पहचान, अहंकार त्याग और असफलताओं से सीखने को सफलता के प्रमुख सूत्र बताया। समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *