Uncategorized

आजसू केंद्रीय समिति की बैठक 8 जून को बोकारो में

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो की अध्यक्षता में प्रमुख नेताओं की बैठक बुकरू स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में स्थापना दिवस, महिला अधिवेशन, युवा सम्मेलन, बीएलए प्रशिक्षण और लोयाबाद कांड समेत विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक 8 जून को बोकारो में आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

वहीं लोयाबाद कांड की जांच के लिए गठित केंद्रीय दल की प्राथमिक रिपोर्ट भी सुदेश महतो को सौंपी गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। पार्टी ने तय किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, गृह सचिव और डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर घटना की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *