एडवांस्ड माइनिंग टेक्नोलॉजी में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग की संभावनाएं

रांची: ऑस्ट्रेलियन कंसुलेट-जनरल, कोलकाता के बर्नार्ड लिंच और सीनियर रिसर्च एंड विजिट्स ऑफिसर एंजेलिना नायर ने शुक्रवार को सीएमपीडीआई, रांची का दौरा किया। उन्होंने निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार एवं वरीय अधिकारियों के साथ एडवांस्ड माइनिंग टेक्नोलॉजी में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

बैठक में माइन प्लानिंग व डिजिटाइजेशन, अंडरग्राउंड माइन कंट्रोल, संचार एवं सुरक्षा, कोल गैसीफिकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सस्टेनेबिलिटी, डीकार्बोनाइजेशन, जियोमैटिक्स और कोल-मिनरल बेनिफिसिएशन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान पर विचार हुआ। अजय कुमार ने तकनीकी सहयोग को गति देने के लिए दोनों देशों के बीच सरकारी स्तर पर जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया।

यह पहल जनवरी 2026 में कोयला मंत्रालय के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे की अगली कड़ी है। बैठक से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टिकाऊ और जिम्मेदार खनन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *