Uncategorized

एमिटी यूनिवर्सिटी में स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव, नवाचार और उद्यमिता पर मंथन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में शुक्रवार को एमिटी सेंटर फॉर स्टार्टअप, इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की ओर से स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों, स्टार्ट-अप संस्थापकों, उद्योग विशेषज्ञों, निवेशकों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर नवाचार और उद्यमिता के अवसरों पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत की युवा प्रतिभा नवाचार के माध्यम से आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन की पहलों और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से बड़े सपने देखने और उद्यमिता अपनाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी अवसर तलाशने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एफजेसीसीआई और स्टार्टअप झारखंड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए तथा विश्वविद्यालय के इन-हाउस स्टार्ट-अप संस्थापकों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *