Uncategorized

उत्पाद सिपाही व एएसआई की भर्ती जल्द पूरी करने के निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय राजस्व, प्रवर्तन व्यवस्था, प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और भावी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने तथा सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) सहित विभाग के सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यक्षेत्र के विस्तार, आधुनिक तकनीक के जरिए राजस्व बढ़ाने, नई नीतियों के शीघ्र क्रियान्वयन और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *