Uncategorized

सीसीएल कर्मियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के श्रेणी-1 कर्मचारियों के लिए बीटीटीआई, भुरकुंडा में 20 से 24 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के कौशल का उन्नयन कर उन्हें भविष्य की कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना था।

समापन समारोह में बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक (खनन) रंजय सिन्हा, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक और मुख्य प्रबंधक (एचआरडी) विकास कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें निरंतर कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान 63 कर्मचारियों को कक्षा आधारित शिक्षण के साथ कंप्यूटर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *