BREAKING NEWS
वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशीवियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशी
Uncategorized

एस‌आईआर पर विपक्ष के आरोपों को उप महापौर ने बताया भ्रामक

September 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: रांची के उप महापौर नीरज कुमार ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने एसआईआर समेत प्रमुख निर्णयों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है।

प्रेस वार्ता में रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र एसआईआर या किसी नीतिगत फैसले से संबंधित नहीं था। यह प्रतिनियुक्त अधिकारी से जुड़े प्रशासनिक मामले का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया पर भी आयोग ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

नीरज कुमार ने कांग्रेस पर राजनीतिक हितों के लिए चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आरोपों के बजाय तथ्यों के आधार पर जनता के बीच संवाद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ के माध्यम से घर-घर संपर्क सहित विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर तथ्यात्मक और जिम्मेदार संवाद की अपील की।

← वियतनाम हादसे में रांची के योग शिक्षक की मौत, तीन दिन से शव वापसी का इंतजार आधुनिक तकनीक के साथ बेकन फैक्ट्री को मिलेगा नया जीवन : शिल्पी नेहा तिर्की →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।