ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड के पर्यटन-शिक्षा पर चर्चा

रांची: ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत बर्नार्ड लिंच ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के साथ झारखंड में पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और कौशल विकास समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग बढ़ने से झारखंड को भी विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। उन्होंने झारखंड की पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध है। यहां के पहाड़, झील, झरने, जलाशय और वन क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। राज्य की समृद्ध जनजातीय और सांस्कृतिक विरासत भी इसकी विशेष पहचान है।

मुलाकात में झारखंड की पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने तथा शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विविधता के कारण झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *