Uncategorized

करमा एकादशी पर बरई कला में बजरंगबली मंदिर की छत ढलाई संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

कसमार : करमा एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार, 22 सितंबर को बरई कला में निर्माणाधीन बजरंगबली मंदिर की छत ढलाई का कार्य विधिवत संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा।


छत ढलाई के दौरान मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, पंचायत समिति सदस्य दिलीप महतो, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने निर्माण कार्य में सहयोग किया।


मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो ने कहा कि मंदिर ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इससे धार्मिक वातावरण मजबूत होगा और नई पीढ़ी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ सकेगी। पंचायत समिति सदस्य दिलीप महतो ने ग्रामीणों की एकजुटता को सराहनीय बताया।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार महतो ने कहा कि मंदिर पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक एकता का केंद्र बनेगा। वहीं, दिलीप कुमार महतो ने कहा कि पावन अवसर पर छत ढलाई पूर्ण होना खुशी की बात है। ग्रामीणों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शेष निर्माण कार्य भी सामूहिक सहयोग से पूरा करने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *