कलकत्ता पब्लिक स्कूल में करियर फेयर, विद्यार्थियों को मिले उच्च शिक्षा के विकल्प

ओरमांझी: कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित करियर फेयर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय, कलिंगा यूनिवर्सिटी, अलायंस यूनिवर्सिटी, पिंपरी चिंचवाड़ यूनिवर्सिटी, एसआरएम अपोलो, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू सहित विभिन्न संस्थानों के करियर काउंसिलरों ने छात्रों को 12वीं के बाद उपलब्ध पाठ्यक्रमों और करियर विकल्पों की जानकारी दी। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, चिकित्सा, एआई, साइबर सिक्योरिटी, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, सीए, सीएस, एमबीए समेत अनेक क्षेत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय के निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि आज विद्यार्थियों के सामने करियर के अनेक अवसर हैं, जिनका सही चयन कर वे उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रियम्दा झा, शिक्षकगण तथा विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *