Uncategorized

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शुक्रवार को विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिएटिव राइटिंग मे “अगर मैं समय में यात्रा कर पाता” और निबंध लेखन में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। स्लैम पोएट्री, मैंगो क्विज, स्टोरी टेलिंग और स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा पढ़ाई को अधिक रोचक और सार्थक बनाती है तथा बच्चों की सोच और समझ को नई दिशा देती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालय कौशल विकास और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *