Uncategorized

कोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रंजन वर्मा, कसमार

ख़बर आजतक : पुरुलिया के कोड़ाडीह में आयोजित ऐतिहासिक करम महोत्सव में कसमार प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाज, संस्कृति और करम पर्व की आस्था से जुड़े इस आयोजन में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने सामूहिक रूप से करम पर्व मनाते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखा।


इस अवसर पर अर्जुन महतो ने कहा कि करम महोत्सव कुड़मी समाज की पहचान और संस्कृति से गहराई से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है। कपिलेश्वर महतो ने कहा कि कोड़ाडीह का आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। करम पर्व आपसी भाईचारे, एकता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है।
धनंजय महतो ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी समाज की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने युवाओं से परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


प्रकाश महतो ने कहा कि करम महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामूहिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया। महोत्सव में पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *