BREAKING NEWS
तकनीकी खराबी के कारण रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षितजेपीएससी मामले की सीबीआई जांच की मांग, सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडीयुवाओं का भरोसा लौट के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी: ऋतुराजजेपीएससी – जेएसएससी भर्ती विवाद पर राहुल गांधी जवाब दें : दीपक प्रकाशश्रीनाथ विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, छात्रों व स्थानीय लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानकारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं से राष्ट्रसेवा का आह्वानतकनीकी खराबी के कारण रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षितजेपीएससी मामले की सीबीआई जांच की मांग, सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडीयुवाओं का भरोसा लौट के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी: ऋतुराजजेपीएससी – जेएसएससी भर्ती विवाद पर राहुल गांधी जवाब दें : दीपक प्रकाशश्रीनाथ विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, छात्रों व स्थानीय लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानकारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं से राष्ट्रसेवा का आह्वान
Uncategorized

खटाल में रहने वाली बेटी ने रचा इतिहास, आईआईटी पटना में कंप्यूटर साइंस में मिला प्रवेश

July 26, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर किया सम्मान, कहा— हौसला बुलंद हो तो कोई भी परिस्थिति सफलता की राह नहीं रोक सकती

धनबाद : आर्थिक अभाव और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी यदि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण सिंदरी क्षेत्र की रंगामाटी स्थित खटाल परिसर में रहने वाली होनहार छात्रा काजल कुमारी ने प्रस्तुत किया है। काजल ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी पटना के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (बी.टेक.) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है।

काजल कुमारी, श्री रमेश कुमार यादव एवं श्रीमती लखमुनी देवी की पुत्री हैं। उनके पिता निजी कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद काजल ने एनएसी स्कूल, रंगामाटी से मैट्रिक तथा एसबीएम कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। इसके बाद अपने अथक परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री, धनबाद जिला ग्रामीण, मनोज मिश्रा अपने साथ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह, वरिष्ठ नेता रवि शर्मा, युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी, विजय नाहा के साथ काजल के आवास पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके माता-पिता को भी बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि “यदि हौसला बुलंद हो तो कोई भी परिस्थिति इंसान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। मंजिल उसी को मिलती है जो कठिनाइयों से घबराए बिना निरंतर मेहनत करता है। काजल कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उनकी सफलता हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।”

उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हरसंभव उत्साहवर्धन करना चाहिए, ताकि वे आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

← सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की त्वरित पहल से 24 घंटे में बदला ट्रांसफार्मर बीएसएल कर्मी भागवत पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत, प्रबंधन ने आश्रित को सौंपा नियोजन ऑफर लेटर →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।