Uncategorized

बीएसएल कर्मी भागवत पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत, प्रबंधन ने आश्रित को सौंपा नियोजन ऑफर लेटर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो :बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के कर्मचारी भागवत पांडे की रविवार को ड्यूटी से घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे ‘A’ शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर दोपहर में अपने घर लौट रहे थे, तभी बसंती मोड़ के पास एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए।

गंभीर हालत में उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सहकर्मियों और प्लांट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हादसा ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ। इसके बाद सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एचआर विभाग से तुरंत संपर्क किया।बीएसएल प्रबंधन ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की।

नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी का ऑफर लेटर सौंप दिया गया। इस पहल की सहकर्मियों और मजदूर यूनियनों ने सराहना की है, जिससे पीड़ित परिवार को कठिन समय में सहारा मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *