Uncategorized

BITSAANA NJ एलुमनाई मीट 2026 का भव्य आयोजन, पूर्व छात्रों ने मातृसंस्था विकास का लिया संकल्प

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : BIT सिंदरी के पूर्व छात्रों के संगठन BITSAANA NJ द्वारा आयोजित एलुमनाई मीट 2026 भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 1960 के दशक से लेकर 2017 बैच तक के 50 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवारों ने भाग लिया। आयोजन ने पुराने साथियों को एक मंच पर जोड़ते हुए आपसी संवाद, नेटवर्किंग और यादों को ताज़ा करने का अवसर प्रदान किया।
संगठन की अध्यक्ष अल्का सिंह और सचिव विनय सिंह ने BITSAANA की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान मेधावी छात्रों को BITSAANA Student Achievement Scholarships के तहत छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं, जिनमें प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों की स्मृति में स्थापित सम्मान भी शामिल रहे।


समारोह में मधुकर प्रसाद और मृत्युञ्जय सिंह को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. के. पी. सिंह का प्रेरणादायी संदेश रहा, जिसमें उन्होंने मातृसंस्था के विकास और युवा एलुमनाई के मार्गदर्शन पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संस्थान के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *